कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा अंबा प्रसाद के खिलाफ बड़कागांव से चुनाव, हाईकोर्ट से मांगी इजाजत, मां ने लिया नामांकन पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2024

AMAN SAHU

रामगढ़ः कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग  से कनेक्शन का आरोपी अमन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगा । बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद के खिलाफ अमन साहू चुनाव लड़ेगा । अंबा और अमन के बीच तनातनी के रिश्ते हैं।  गौरतलब है कि अमन साहू इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है ।

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू बड़कागांव विधानसभा से चुनाव लड़ेगा। नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए बुधवार को अमन साहू के नाम पर अधिवक्ता विधान चंद्र सिंह व अधिवक्ता संजय घोष ने नामांकन पर्चा खरीदा है।

कौन है अमन साहू?

अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है, और झारखंड में उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। अमन पहले एक हार्डकोर माओवादी था, और बताया जाता है कि उसने 2013 में अपना खुद का गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू के गैंग के सदस्यों ने बरबरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। उस समय रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे, और उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई व्यापारियों के नाम शामिल थे। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

See also  कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग अमन का कनेक्शन  ?

13 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी, जिसका आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही लगाया गया है। बताया जाता है कि अमन साहू का फेसबुक अकाउंट ‘अमन सिंह’ नाम का व्यक्ति कनाडा से ऑपरेट करता है, जबकि एक अन्य अकाउंट ‘सुनील राणा’ नाम का व्यक्ति मलेशिया से देखता है। अमन खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि वह बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। अमन को महंगे कपड़ों का भी शौक है। माना जा रहा है कि अमन साहू से पूछताछ के बाद और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एनआईए कर चुकी है छापेमारी

गौरतबल है कि अमन साहू पर इसी साल जनवरी में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में ची और हजारीबाग जिले के तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी। इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए।  उस समय अमन साहू पलामू जेल में बंद था , लेकिन उसका टेरर नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। हाल के महीनों में उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच के दौरान ये बात भी सामने आ चुकी है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं।

See also  JMM के ये चेहरे अब रखेंगे मीडिया के सामने पार्टी की बात... हो गया नामों का एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now