दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, दिवाली मनाने से रोकने का आरोप; झड़प- VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2024

डेस्कः जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के परिसर में मंगलवार को छात्रों के एक समूह की ओर से दिवाली कार्यक्रम के दौरान बवाल किया गया। बताया जाता है कि छात्रों ने पहले से सुनिश्चित इलाके में दिए जलाए थे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। आयोजन करने वाले छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उन्होंने रंगोली हटा दिया और दीपक भी बुझा दिए। इसके बाद जामिया परिसर में हंगामा हो गया।

बताया जाता है कि दिवाली कार्यक्रम में कथित बाधा डालने के बाद भड़का हंगामा करीब आधा घंटा तक चला। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का एक वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब दोनों पक्षों के छात्र वहां से चले गए। अब तक दोनों गुट में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

See also  मंदिरों में हो रही थी पार्वती की पूजा, मेले में लगे पोर्न स्टार मिया खलीफा के पोस्टर; हंगामा

ओडिशा में टकराने वाला है दाना चक्रवात, बिहार-झारखंड में भारी बारिश के आसार

इस वजह से पुलिस घायल छात्रों की एमएलसी और शिकायत का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को छात्रों के एक वर्ग की ओर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के परिसर में रंगोली प्रतियोगिता और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शाम को करीब 7.30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू हुआ।

दिवाली कार्यक्रम के आयोजकों का आरोप है कि आयोजन स्थल से गुजर रहे छात्रों के एक वर्ग ने पहले रंगोली हटाई, फिर दीपकों को भी बुझा दिया। इसके बाद कार्यक्रम में बाधा डालने वाले दूसरे वर्ग के छात्रों ने वहां मजहबी नारे लगाने शुरू कर दिए। आयोजकों ने जब उनका विरोध किया तो नारे लगा रहे छात्रों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा शुरू हो गया। हाथापाई में कई लोग घायल हो गए।

See also  अब मोटापा होगा छूमंतर, भारत के बाजार में आई वजन कम करने वाली दवा; जानें डोज और कीमत

बाबा सिद्दीकी को मारने से पहले लॉरेंस बिश्नोई के भाई से शूटरों ने की थी बात, मुंबई पुलिस का दावा

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जामिया थाना पुलिस और जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद वहां से सभी छात्रों को हटा दिया गया। जामिया परिसर को शांत कराया गया। जामिया परिसर में हुए इस कथित बवाल और हंगामे का वीडियो मंगलवार देर रात को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर बढ़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह एक बेहद शांतिपूर्ण मनाया जाने वाला कार्यक्रम था। इसे एबीवीपी के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से आयोजित किया गया था। दीप जलाए गए थे लेकिन कुछ लोगों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद एक तरफ वंदे मातरम और दूसरी तरफ से ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगने शुरू हो गए। इस दौरान कुछ छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई।

See also  CBI अधिकारी बताकर धनबाद के कोयला व्यवसायी और उसके बेटे का अपरहण

आरजेडी छह सीटों पर लड़ेगी झारखंड चुनाव, जारी हो गई लिस्ट, एक प्रत्याशी जेल से देगा चुनौती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now