JDU ने सरयू राय को जमशेदपुर पश्चिम और राजा पीटर को तमाड़ से उम्मीदवार बनाया, झापा ने विधायक विकास मुंडा के खिलाफ उनके भाई को उतारा

JDU ने सरयू राय को जमशेदपुर पश्चिम और राजा पीटर को तमाड़ से उम्मीदवार बनाया, झापा ने विधायक विकास मुंडा के खिलाफ उनके भाई को उतारा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर से पूर्व मंत्री सरयू राय और तमाड़ से पूर्व मंत्री राजा पीटर को उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी जानकारी दी।

आजसू के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी , सुदेश महतो सिल्ली से लड़ेंगे चुनाव, पाकुड़ में नया चेहरा
संजय झा ने कहा कि झारखंड में पार्टी का आधार रहा है, पार्टी के दोनों चयनित उम्मीदवार झारखंड में विधायक और मंत्री रहे है। हमने एनडीए के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है कि जेडीयू को और सीटें दिया जाना चाहिए। जेडीयू ने एनडीए गठबंधन में 11 सीटों की डिमांड की थी लेकिन उन्हे सिर्फ दो सीटें दी गई है, जबकि आजसू को 10 और लोजपा रामविलास को एक सीट दी गई है।

बीजेपी में बगावत की रेस में शामिल हुए राज पालिवार, मधुपुर से टिकट कटने से जानिए किस पार्टी का थाम रहे हैं दामन
वहीं झारखंड पार्टी ने तमाड़ के वर्तमान विधायक विकास मुंडा के खिलाफ उनके भाई राजकुमार मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। तमाड़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के बेटे राजकुमार मुंडा झारखंड पार्टी से उम्मीदवार होंगे तो वर्तमान विधायक विकास मुंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार होंगे। झारखंड पार्टी ने अबतक 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के सुप्रीमो एनोस एक्का ने अपने बेटी आयरिन एक्का को सिमडेगा से और संदेश एक्का को कोलेबिरा से उम्मीदवार बनाया है।

See also  Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने का AJSU और JDU विधायक सरयू राय ने किया विरोध, कहा-चालबाजी और तिकड़बाजी बंद हो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now