- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 6 लोगों की मौत, भीड़ ने पुलिस वाहन को तोड़ा

banka-accident

बिहार के बांका जिले में शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात आठ बजे अज्ञात वाहन ने पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इसमें चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

मृतकों में अमरपुर के रामचंद्रपुर इटहरी के राम चरण तांती, गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी, अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी, दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी और शोभानपुर गांव के सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि लक्खी कुमारी व पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं लक्खी की बहन जुली की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यहां से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन? पत्नी कल्पना की भी कन्फर्म हो गई सीट

उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी जख्मी हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कुछ आसामजिक तत्वों ने पुलिस वाहन जला दिया। पर स्थिति नियंत्रण में है।

See also  जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग जत्था बनाकर जेठौरनाथ मंदिर में जल अर्पित करने जा रहे थे। रजौन थाना के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने बताया कि तमाम गांवों के करीब 400 लोग जत्था रथ लेकर सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर निकले थे। उन लोगों ने तिलडिहा मंदिर में जल अर्पित किया।

वहां से रथ लेकर पैदल जेठौरनाथ मंदिर आ रहे थे। रात में भरको गांव में रुकने वाले थे। लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों भीड़ में घुस गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जबकि स्कॉर्पियो लेकर चालक वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रेमी को बुलाकर लड़की कर रही थी रोमांस, अचानक आ गए घरवाले; फिर जो हुआ… VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now