विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं की पहली सूची में आज, 40 नामों की होगी घोषणा; होल्ड पर पांच सीटें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2024

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा आज यानी गुरुवार को कर सकती है। पहली सूची में 40 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है। वहीं दूसरी सूची भी दो से तीन दिनों के भीतर जारी किए जाने की उम्मीद है। अभी पांच सीटों को होल्ड पर रखा गया है, इसको लेकर सरगरमी बढ़ गई है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 68 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया था। बैठक के दौरान रांची, सिमरिया, पौड़ेयाहाट, हटिया और बड़कागांव को होल्ड पर रखा गया है। पार्टी के द्वारा जिन 40 से अधिक सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माने जा चुके हैं, उसमें भी आंशिक बदलाव की संभावना है।

चतरा में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत, सुरंग से निकली दोनों की लाश

बुधवार को भी दिल्ली में महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के चयन पर बैठक हुई। इस बैठक में हुए निर्णय के तहत महाराष्ट्र और झारखंड की पहली सूची जारी होगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीट शेयरिंग पर आलाकमान का फैसला ही अंतिम होगा। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत प्रदेश के अन्य नेता बुधवार की दोपहर रांची लौट आए।

See also  एमएस धोनी ने दौड़ाई फैन की रॉयल एनफील्ड बाइक, फ्यूल टैंक पर दिया ऑटोग्राफ

रांची में मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति को झारखंड के हालात और सीटवार प्रत्याशियों के बारे में बताया है। अब आगे का फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। एक से दो दिनों में सूची जारी होगी। वहीं अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आधिकारिक सूची जल्द जारी की जाएगी।

नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के युवाओं को संबोधित किया है। उनके पांच महीनों के अल्पकालिक कार्यकाल के दौरान शुरू की गई विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने की जद्दोजहद पर लिखा है कि इसने ना सिर्फ युवाओं, बल्कि उन्हें भी खासा निराश किया है। भारतीय जनता पार्टी में जब हम परिवर्तन की बात करते हैं, तब हमारा मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन लाना है।

हमलोग एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां क्लर्क से लेकर सीएम तक, हर कोई आपकी शिकायतों को सुने एवं पूरी ईमानदारी के साथ उन पर कार्रवाई करे। आइये, साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाते हैं, जो कैलेंडर बनाकर, पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करवाएगी।

See also  PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 20 पर ED दायर की चार्जशीट, 20 करोड़ घोटाले का आरोप

एक ऐसी व्यवस्था बनाते हैं, जिसमें सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हो तथा पेपर लीक एवं भ्रष्ट्राचार का कोई स्थान ना रहे। भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पांच लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें, जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़, महिलाओं से धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now