नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोपी को दरिंदगी करते रंगे हाथ पकड़ा तो घटना का पता चला। इसके बाद पत्नी ने एसीपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी पहली शादी बिजनौर में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। मनमुटाव के चलते उनका पहले पति से तलाक हो गया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसने विवेकानंद नगर निवासी शराफत से निकाह कर लिया।

दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़, महिलाओं से धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

शराफत उन्हें और दोनों बेटियों को लेकर मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने लगा। महिला के मुताबिक 15 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर बाद वापस लौटीं तो पति शराफत 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि शराफत उसके साथ करीब छह महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर हत्या की धमकी देता था।

See also  200 रुपए में वीडियो कॉल पर गंदी बातें; लड़कियों के खुलासे से पुलिस हैरान

महिला के मुताबिक छोटी बेटी ने बताया कि पिता बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग होने के बावजूद बेटी का निकाह करा दिया। महिला ने सास पर पति का साथ देने का आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां की भूमिका की जांच की जा रही है।

रेलवे है चोरी के लिए जिम्मेदार, अब सामान गंवाने वाले यात्री को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now