चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2024

रांची: चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहले उन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रोहित तिर्की के परिजनों से मिलकर बाबूलाल मरांडी ने आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार करने की मांग, रोहित की दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान कर दी गई थी हत्या
हार्ट अटैक के बाद जब सांसद कालीचरण सिंह को सरकारी एंबुलेंस से रांची लाया जा रहा था तो रास्ते में ही एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया। इसके बाद रास्ते में रूक कर एंबुलेंस में तेल भराया गया। सांसद के करीबी ने बताया कि ये सरकार की लापरवाही है, सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए। जब एक सांसद के साथ ऐसा हो सकता है तो आम लोगों की परेशानी को समझा जा सकता है।

Screenshot 20241014 000044 WhatsAppगढ़वा में दुर्गा माता के मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा
कालीचरण सिंह को रांची पहुंचने पर रिम्स के इमरजेंसी कॉर्डियक डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी की जो नॉर्मल था उसके बाद उन्हे वॉर्ड में भर्ती कराया गया। सांसद को देखने के लिए रात में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास समेत अनेक बीजेपी नेता आये। फिलहाल सांसद की तबीयत नियंत्रित बताई जा रही है।

See also  क्या अमित शाह के प्रेशर पर हुई बृजबिहारी हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला को सजा, रमा देवी का बयान सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now