नक्सली संगठन से जुड़े रहे रीतलाल यादव ने मां, भाई समेत तीन को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2024

लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली

गिरिडीहः नक्सली संगठन से जुड़े रहे रीतलाल यादव ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां, भाई और भाई की पत्नी को गोली मार दी है। घटना के बाद तीनों को धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

रांची में दुर्गा पूजा घूमने निकले युवक की पंडाल के बगल में पीट-पीट कर हत्या, नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बिरनी थाना क्षेत्र स्थित भरकट्टा ओपी के पिपराडीह गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर रीतलाल यादव नाम के शख्स ने अपनी मां मोसोमात सोमरी, भाई मुंशी यादव और उसकी पत्नी को गोली मार दी। बताया जा रहा था कि नक्सली संगठन से जुड़े रहे रीतलाल का अपने परिवार के सदस्यों से विवाद चल रहा था। कई बार इन लोगों के बीच इस बात को लेकर वाद विवाद हुआ। बात बढ़ने के बाद रीतलाल ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, उसने तीन गोली सोमरी को मारी। सोमरी की पीठ में दो गोली और हाथ में एक गोली लगी। जबकि मुंशी और मुंशी की पत्नी को एक-एक गोली लगी है। स्थानीय मुखिया सहदेव यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोली लगने की जानकारी पर पुलिस पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।

See also  निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now