मुंह में सिगरेट डालकर महिला CO पर उड़ाया धुआं, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे ने बीच सड़क दिखाई दबंगई

मुंह में सिगरेट डालकर महिला CO पर उड़ाया धुआं, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे से बीच सड़क दिखाई दबंगई

डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स महिला पुलिस अधिकारी के सामने सिगरेट पीकर धुआं उड़ा रहा है और बहस कर रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो मध्यप्रदेश के गुना से है जहां राघौगढ़ में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह एक महिला पुलिस अधिकारी के सामने सिगरेट पी रहे है और धुआं उड़ा रहे है।

 

महेंद्र सिंह धौनी नये लुक में आये नजर, सोशल मीडिया पर मिल रही है ऐसी प्रतिक्रियाएं
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ आई टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता नजर आ रहा है। साथ ही बहस करते हुए कह रहा है कि बेटा अब मामला गरम हो गया है। पुलिस ने आदित्य सिंह के इस हरकत के बाद उनपर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस से धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया है।

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे जामनगर राजघराने के वारिस, जाम साहब ने उत्तराधिकारी का किया ऐलान
राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं। शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया। उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही।इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई।आदित्य विक्रम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे है। वो नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now