लोहरदगाः टाटा संस के मानद चेयमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश विदेश में उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है। झारखंड में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
लोहरदगा में विजयादशमी के दिन 65 फीट के रावण का होगा दहन
लोहरदगा में रतन टाटा के निधन पर उनके लिए तुषार अर्रव ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमें शहर के कई लोग पहुंच और देशरत्न रतन टाटा को याद किया उन्हे श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद लोगों ने कहां कि वो रतन टाटा के निधन से बहुत मर्माहत है और झारखंड के लिए उनके किये गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।







