लालू यादव के दामाद को उपचुनाव में मिला टिकट, तेजप्रताप को करहल से सपा ने बनाया उम्मीदवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 9, 2024

लालू यादव के दामाद को उपचुनाव में मिला टिकट, तेजप्रताप को करहल से सपा ने बनाया उम्मीदवार

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के दामाद और पूर्व सांसद तेजप्रताप को समाजवादी पार्टी ने करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें तेजप्रताप को करहल सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

 https://x.com/Live_Dainik/status/1843912841763664043

पटना इस्कॉन में होता है नाबालिग साथ शोषण, तेजप्रताप यादव ने वीडियो जारी कर लगाया अध्यक्ष पर लगाएं सनसनीखेज आरोप
तेजप्रताप को लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उनकी जगह अंतिम समय में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। लालू यादव के एक और दामाद राव चिरंजीवी भी राजनीति में है जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में खड़े थे लेकिन मंगलवार को आये चुनाव नतीजे में उनकी हार हो गई। उन्हे बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने 27 हजार वोटों से हरा दिया।

See also  शारदा सिन्हा के छठ गीत पर अमेरिका में इस नन्हे कलाकार ने बजाई बांसुरी, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now