झारखंड विधानसभा के BJP ने कर ली लिस्ट फाइनल, अमित शाह के घर चली रात 2 बजे तक मीटिंग, CEC में लगेगी अंतिम मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2024

झारखंड बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह और नड्डा तय करेंगे उम्मीदवारों के नाम

दिल्लीः  झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर बीजेपी की अहम बैठक लगभग 5 घंटे तक चली। यह बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में झारखंड कोर ग्रुप के नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन किया। इसके बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आवास पर रात 2 बजे तक चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में चर्चा जारी रही।

हर सीट पर  नाम फाइनल

जानकारी के अनुसार, बैठक में झारखंड के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। 3-3 नामों के पैनल पर विस्तार से विचार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 1 या 2 उम्मीदवारों के नाम भेजने पर सहमति बनी है। राज्य कोर ग्रुप के नेताओं के साथ सीट-दर-सीट चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लिया जाएगा।

See also  महिला IAS के घर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवतियां, महीनों से चल रहा था धंधा

इस हफ्ते के अंत तक बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। 

BJP-AJSU गठबंधन में बात बनी, 11 सीटें सुदेश महतो को देने के लिए तैयार अमित शाह, एक दो दिनों में होगा ऐलान

झारखंड में ED की रेड, धनबाद में DTO और वकील के ठिकानों पर छापेमारी में भारी नकद बरामद होने की सूचना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now