- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लोहरदगा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान महिलाओं को हेमंत की ओर से मिलेगा उपहार, नवरात्रि के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त होगी जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2024

लोहरदगा में हेमंत सोरेन आज महिलाओं देंगे नवरात्रि पर उपहार, कल्पना की मौजूदगी में जारी होगी मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त

रांची: लोहरदगा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन मंत्री बेबी देवी और दीपिका पांडे के साथ समाहरणालय मैदान और कुडू प्रखंड में कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसी दौरान नवरात्रि के मौके पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त भी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

JMM ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, हेमंत सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने से पहले चुनाव नहीं कराने का किया आग्रह
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन सरकार में मंत्री बेबी देवी और दीपिका पांडे सिंह के साथ लगातार दौरा करते हुए मंईयां सम्मान यात्रा चला रही है। सोमवार को उन्होने गुमला जिले में तीन कार्यक्रम किये। इससे पहले पलामू प्रमंडल और कोल्हान में मंईयां सम्मान यात्रा की गई थी उसमें मिले महिलाओं के समर्थन और लोगों में कल्पना सोरेन को देखने और सुनने की आई हुजूम के बाद इस यात्रा को विस्तार दिया गया और अभी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में इस यात्रा को चलाया जा रहा है।

See also  सुदेश महतो ने लोहरदगा में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, नीरु शांति भगत के लिए मांगा समर्थन

गोगो दीदी योजना को लेकर BJP-JMM में टकराव, CM हेमंत ने उपायुक्तों को दिया कार्रवाई का निर्देश, बाबूलाल ने दी केस करने की चुनौती
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवरात्र से पूर्व तीसरी किस्त जारी करके विधानसभा चुनाव के पहले अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहते है क्योकि मीडियो रिपोर्ट्स में ये बातें कही जा रही है कि हरियाण-जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजे और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा आयोग कर सकता है। वही बीजेपी की ओर से भी मंईयां सम्मान योजना के काट के रूप में गोगो दीदी योजना लागू करने की बातें पार्टी के चुनाव मैनिफेस्टों में किया गया है। हालांकि इस मामले में जेएमएम की ओर से आरोप लगाया गया है कि महिलाओं से फॉर्म का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है जो बिल्कुल गलत और गैरकानूनी है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त को कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है, जिसे बीजेपी गलत बता रही है।

See also  चंपाई सोरेन ने JMM और मंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा इस्तीफा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now