विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 देने का वादा

विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 देने का वादा

रांची: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी ने 5 बड़े वचन के वायदे के साथ घोषणा पत्र जारी किया। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय, प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया।

BJP के गोगो दीदी योजना पर भड़की कल्पना सोरेन, “ये सिर्फ कागज भरवाएंगे, ठेंगा दिखाकर चले जाएंगे”
इस 5 वचनों के घोषणा पत्र में मुख्य आकर्षण गोगो दीदी योजना है जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीना देने का वादा किया गया है। संथाल में गोगो का मतलब मां और दीदी होता है, इसी को तर्ज में रखकर योजना का नाम रखा गया है।
दूसरा वचन-राज्य के सभी परिवार को 500 रुपया एलपीजी गैस सिलिंडर पर छूट मिलेगी और साल में 2 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा.
तीसरा वचन- 5 वर्षो के भीतर झारखंड के युवाओं को 5 लाख युवाओं को रोजगार दी जाएगी. झारखंड में 25 वर्ष होते ही डेढ़ लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति होगी पूरी.
चौथा वचन- झारखंड में स्नातक और स्नातकोत्तर को 2 वर्ष की अवधि के लिए युवा सारथी भत्ता प्रदान किया जाएगा
पांचवा वचन-वैसे परिवार जिनके पास घर नहीं है उन्हें घर मुहैया कराया जाएगा. 21 लाख आवास पीएम आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा

GZIdaPFbgAAUihL

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now