कुख्यात कृष्ण गोप के गुर्गे पंकज मांझी की गोली मारकर हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

कुख्यात कृष्ण गोप के गुर्गे पंकज मांझी की गोली मारकर हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर पंकज मांझी की गुरूवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंकज पर तीन अपराधिक मामले दर्ज थे। पंकज मांझी कुख्यात कृष्ण गोप गिरोह के लिए काम करता था।

चंपाई सोरेन की सीट छोड़कर BJP नेता गणेश महाली ने अर्जुन मुंडा की सीट पर ठोकी दावेदारी

मृतक के परिजनों के अनुसार, पंकज मांझी गुरूवार रात जमशेदपुर के विष्टुपुर से लौट रहा था इसी बीच घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पहले उससे बातचीत की फिर गोली मारकर वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पंकज को टीएमएच अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन अंजली ने आरोप लगाया कि उसके भाई का बस्ती के कृष्ण गोप, तोरा और चंदू नाम के युवकों से विवाद चल रहा था।उन्हीं लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

See also  बिहार के सारण में CPM उम्मीदवार पर हमला, दरभंगा में जनसुराज के प्रत्याशी धरने पर बैठे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now