मंदिर के सेवादार को पनीर रोल की जगह खिला दिया एग रोल, झारखंड के रहने वाले डिलीवरी बॉय पर लगाया धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

मंदिर के सेवादार को पनीर रोल की जगह खिला दिया एग रोल, झारखंड के रहने वाले डिलीवरी बॉय पर लगाया धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

डेस्क: मेरठ के सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर के सेवादार नीतीश बुद्धिराजा ने आरोप लगाया है कि स्विगी के जरिये ससुराल से ऑनलाइन ऑडर कर उन्होने पनीर रोल मंगाया लेकिन उनको एग रोल दे दिया गया। रोल मिलने के बाद जब उन्होने खाना शुरू किया तो स्वाद एग रोल का मिला, इसके बाद उन्होने घटना के संबंध में सदर थाना में तहरीर दी।

 

बेहद शर्मनाक: सोनभद्र में आदिवासी युवक पर किया पेशाब, सोशल मीडिया में शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने की कार्रवाई
सेवादार ने एग रोल की डिलीवरी किये जाने को लेकर कहा कि उन्होने जिंदगी में कभी भी अंडा नहीं खाया था। उनका धर्म भ्रष्ट कर दिया गया है। सेवादार की शिकायत के बाद हिंदू जागरण मंच उनके समर्थन में आ गई और कह रही है कि ये हिंदुओं के आस्था से खिलवाड़ है। हिंदू जागरण मंच के नेता सचिन सिरोही ने कहा कि सेवादार ने पनीर रोल का ऑडर था लेकिन डिलीवरी एग रोल की कर दी गई। दुकानदार अपने कर्मचारी की गलती नहीं मान रहा है। मामले में खुलासा हुआ है कि डिलीवरी बॉय झारखंड का रहने वाला है और अलग संप्रदाय का है, पूरे मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए कही ऐसा इरादत तो नहीं किया गया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दुकान भी बिना फूड लाइसेंस और बिना जीएसटी के चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now