PM मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, कहा-हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर दे रही है सबसे ज्यादा ध्यान

PM मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, कहा-हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर दे रही है सबसे ज्यादा ध्यान

हजारीबागः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लिए 80 हजार करोड़ से ज्यादा के योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया। ये योजनाएं योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की, इसके साथ ही 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और 25 एकलव्य स्कूलों की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज पूज्य बापू, महात्मा गांधी की जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी हैं। गांधीजी का मानना ​​था कि भारत तभी विकसित हो सकता है जब आदिवासी समाज का तेजी से विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है…”

”अभी कुछ दिन पहले ही मैं जमशेदपुर आया था, जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। PM आवास योजना के तहत झारखंड के हजारों गरीबों को अपना पक्का घर मिला है, और अब कुछ दिनों में ही झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा आदिवासी समाज तब आगे बढ़ेगा जब आदिवासी युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे, इसके लिए हमारी सरकार आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए बहुत मेहनत कर रही है, आज यहां 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण हुआ है... जब सही प्रयास किए जाते हैं तो सही परिणाम प्राप्त होते हैं..."

इसका लाभ देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा। झारखंड के आदिवासी समाज को भी इसका बहुत बड़ा फायदा होगा। मुझे खुशी है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के दिन यहां झारखंड से ही पीएम-जनमन योजना भी लॉन्च हुई थी। अगले महीने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर हम पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। इस योजना के जरिए आज देश के उन आदिवासी इलाकों में भी विकास पहुंच रहा है, जो सबसे पीछे छूट गए थे। आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत भी करीब साढ़े 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है।अभी मैंने यहां धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now