नेपाल में बाढ़ से अबतक की सबसे बड़ी तबाही, 112 से ज्यादा की मौत, उत्तर बिहार में भी हाहाकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2024

नेपाल में बाढ़ से अबतक की सबसे बड़ी तबाही, 112 से ज्यादा की मौत, उत्तर बिहार में भी हाहाकार

डेस्कः नेपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए है। अबतक 112 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है और 67 लोग लापता हो गये है। प्रभावित इलाकों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अकेले काठमांडू में बारिश और भूस्खलन से 37 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है।

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में जलप्रलय, कोसी बराज के पुल पर चढ़ा पानी, रविवार सुबह छोड़ा गया 6,61,295 क्यूसेक पानी जो 1968 के बाद सबसे ज्यादा
नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 13 जिले बुरी तरह प्रभावित हो गए है। हालांकि शनिवार रात के मुकाबले कोसी नदी का जलस्तर कम हुआ है। कोसी बराज सड़क पुल के नीचे से पानी बह रहा है। बराज पर आम लोगों की आवाजाही बंद है फिर लोग फोटो और वीडियो बनाने पहुंच रहे है।बाढ़ की वजह से बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट में पानी घुस गया है, रनवे और हेलीपैड डूब गए है।

See also  सुदन गुरुंग नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से हुए नाराज, कहा-जिसको PM की कुर्सी पर बैठाया, हटाने में समय नहीं लगेगा

हार के कोसी नदी के इलाके में बाढ़ की स्थिति पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “मुख्यमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नेपाल में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। 1968 के बाद इतनी बारिश कभी नहीं हुई। 6 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी कोसी से निकला है लगभग उतना ही पानी गंडक से निकला है। हमने कभी इतना पानी नहीं देखा। ये एक प्राकृतिक आपदा है। तटबंध सुरक्षित हैं, बांध के अंदर रहने वाले लोगों को समस्या है। उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन काम कर रही है। हमारा लगातार प्रयास रहा है कि इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।”


देखिये नेपाल में तबाही के तस्वीरें

nepal1nepal2nepal flood ap 7nepal flood ap 6nepal flood ap 3nepal flood ap 4nepal flood rt 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now