- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बढ़ेगी सहायता राशि, कल्पना शुरू करेंगी आज से आभार यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बढ़ेगी सहायता राशि, हेमंत सोरेन करेंगे घोषणा, कल्पना शुरू करेंगी आज से आभार यात्रा

रांची: सोमवार को मंईयां सम्मान आभार यात्रा की शुरूआत मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। बंशीधर नगर से इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। सोमवार बेबी देवी और कल्पना सोरेन गढ़वा के रमना, मेराल में सभा करेंगी और गढ़वा में रात्रि चौपाल लगाएंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव- AJSU-BJP में डील पक्की, अमित शाह से सुदेश की मुलाकात के बाद जानिए कितनी सीटों पर लड़ेगी आजसू पार्टी
इस आभार यात्रा के शुरू होने से पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लाइव दैनिक से खास बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मिल रही सहायता में बढ़ोतरी करने जा रहे है। योजना के अंतर्गत 18 साल से 49 साल तक की महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 करने की तैयारी हो रही है। अभी तक करीब 50 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी है और उनको दो महीने का किस्त भुगतान किया जा चुका है। संभव है कि अगर मुख्यमंत्री सहायता राशि बढ़ाने का ऐलान कर दे तो तीसरी किस्त से बढ़ी हुई राशि महिलाओं के अकाउंट में जाएगी।

JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से सरकार का इनकार, हज़ारीबाग़ के जिस स्कूल में सील टूटने का लगा आरोप उस पर दी गई सफाई
इस योजना को लेकर पूरे राज्य में 25 हजार आमसभाएं, 7500 सभाएं और 1500 जगहों पर स्वागत समारोह होगा। पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर और लातेहार जिले कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस मौके स्थानीय विधायक, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
23 सितंबर को सुबह 11.45 बजे बंशीधर नगर में आमसभा का आयोजन किया गया है‌ रमना व मेराल में उस दिन सभा होगी। गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है।

24 सितंबर को गढ़वा, मझियांव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इसके बाद रात दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है। 25 सितंबर को मेदिनीनगर में आमसभा व प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।

See also  गिरिडीह के गांडेय नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर ने पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now