- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

AJSU-BJP में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात, देर रात तक अमित शाह-सुदेश महतो की चली मुलाकात, दूसरी मीटिंग के बाद फाइनल होगी डील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

Amit shah meet sudesh mahto with himanta biswa sarama

दिल्लीः  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और आजसू में डील पक्की नहीं हो पाई है । आजसू पंद्रह सीटों पर अड़ी हुई है तो दूसरी ओर बीजेपी नौ सीटें ही देने के लिए राजी है । देर रात अमित शाह और सुदेश महतो की मीटिंग चली लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया । 

हिल रही है बड़कागांव में अंबा प्रसाद की कुर्सी, चंद्रप्रकाश ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, सुदेश महतो ने दिखाई ऐसी ताकत…

हिमंता की मौजूदगी में अमित शाह से मिले सुदेश

रविवार को बड़कागांव में रैली को संबोधित करने के बाद सुदेश महतो दिल्ली रवाना हो गए और एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह के आवास पर पहुंचे । अमित शाह के आवास पर जेपी नड्डा और बीजेपी के कई और नेता भी मौजूद थे । कहा जा रहा है कि सुदेश महतो पंद्रह सीटें मांग रहे हैं जबकि बीजेपी सिर्फ नौ सीटें देने के लिए राजी है । हिमंता बिश्वा सरमा इस बैठक में मौजूद थे। हिमंता बिश्वा सरमा ने बाद में इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी ।

See also  जेएमएम- बीजेपी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर चुनाव आयोग सख्त,जाँच के दिए गए निर्देश, सुप्रियो भट्टाचार्य और प्रतुल शाहदेव ने की थी वार्ता

अगले हफ्ते फिर होगी मुलाकात

बतााय जा रहा है कि सुदेश महतो खुद को अपनी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को कमजोर नहीं साबित करना चाहते हैं इसलिए पंद्रह सीटों पर पुरजोर दावा किया । माना जा रहा है कि सुदेश ने अमित शाह को समझाने की कोशिश की है जिन पंद्रह सीटों पर उनका दावा है उसमें जीत हासिल हो सकती है । सीटों पर समझौता नहीं होने की वजह से अगले हफ्ते एक और दौर की बातचीत हो सकती है ।

2019 की गलतियों से सीखेगी बीजेपी

गौरतलब है कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू में सीट साझेदारी को लेकर विवाद हो गया था और आजसू ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया था । इसकी वजह से बीजेपी को सत्ता से बेदख़ल होना पड़ा था । उस वक्त रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री थे ।

JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से सरकार का इनकार, हज़ारीबाग़ के जिस स्कूल में सील टूटने का लगा आरोप उस पर दी गई सफाई

See also  JMM ने की 17 जिलों में केंद्रीय समिति सदस्यों की नियुक्ति, ताला मरांडी, नीरू शांति भगत , केदार हाजरा, गणेश महली को मिली जगह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now