मोदी को राहुल -सोनिया द्वारा दी गई ‘गालियों’ से आहत रांची के कमलेश सो नहीं पा रहे, आरगोड़ा थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Case against rahul gandhi and kharge

रांची: बीजेपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों राहुल गांधी और सोनिया गांधी के के खिलाफ रांची के आरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है । बी आई टी, नेवरी निवासी कमलेश राम  ने अरगोड़ा थाना मे राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, एवं कांग्रेस के नेता गण तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मोदी को दी जा रही है गालियां

मामले मे कमलेश राम के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश मे कांग्रेस नेताओं ने गाली देने का रिकॉर्ड बना रहे हैं वह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। गाली वैसी वैसी की वो साधारण इंसान बोल भी नहीं सकता है उदाहरण के लिए मोदी जी को नीच, कमीना, मौत का सौदागर, दुर्योधन, कायर, रावण, राक्षस, नामर्द, चौकीदार चोर है, काला अंग्रेज के अलावा सैकड़ो ऐसी ऐसी गाली दी गयी है।

सो नहीं पाते हैं रांची के कमलेश राम

भारतीय न्याय संहिता मे बिना किसी साक्ष्य के सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति को गाली देना, अपमान करना, लज्जित करना, धमकी देना जुर्म है। मामले मे शिकायत कर्ता कमलेश राम ने बताया की मोदी जी जिस प्रकाश अनुसूचित जाति के समाज को उठाने का कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस नेता उनको गाली दे रहे हैं वो गाली सुन सुन कर उन्हे नींद नहीं आती है इस सबसे परेशान होकर आज उन्होंने अरगोड़ा थाना मे राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now