Breaking News: चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल एक, घायल को रांची के लिए किया गया एयरलिफ्ट

CHAIBASA IED BLAST

चाईबासा : गुरुवार की सुबह जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगलों में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था, जिससे एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया।

WhatsApp Image 2024 09 19 at 14.48.38

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। मिसिर बेसरा, मोछू, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा और अमित हांसदा उर्फ अपटन समेत अन्य नक्सली नेताओं की सारंडा और कोल्हान जंगल में मौजूदगी की खबर मिलने के बाद से जंगल की घेराबंदी की गई है। WhatsApp Image 2024 09 19 at 14.48.39

- Advertisement -
LD-advertisement

जवानों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के छोटानागरा, कोलाइबुरु, हतनाबुरु, मांगपोंगा, उसरुईया, बालिबा, कुदलीबाद, होलोंगउली, थोलकोबाद और जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी, दीघा, सागजुडी आदि इलाकों के जंगलों और पहाड़ों को घेर लिया है। सूचना है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली और बाबूडेरा के जंगलों में छिपे हुए हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई नक्सली मारे गए हैं और कई गिरफ्तार हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर नष्ट भी किए हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now