Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-‘देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब’

वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-‘देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब’

Prashant Singh
September 15, 2024 12:11 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-'देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब'
SHARE

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम की वजह से जमशेदपुर में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने नहीं जा सके। इस वजह से उन्होने 6 वंदे भारत को रांची से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में बताया कि देश के लिए अब प्राथमिकता देश के गरीब, आदिवासी , दलित , वंचित और पिछड़ा समाज है। खराब मौसम की वजह से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाली जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर गए।

Contents
  • झारखंड में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का किया शुभारंभ
  • पीएमएवाई-जी के 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित
  • रांची से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की
  • छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Live: पीएम मोदी ने जमशेदपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुआ कार्यक्रम
इससे पहले प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- ‘झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वंदे भारत ट्रेनें, साढ़े 600 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इस सबके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवाज योजना के तहत अपना घर। मैं झारखंड की जनता-जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।

See also  रांची-लोहरदगा ट्रेन की बदहाली देख खुल गई रेलवे की पोल, चमकते-दमकते वंदे भारत पर दाग है आदिवासी जिलों को जोड़ने वाली ये ट्रेन

झारखंड में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किए जा रहे हैं। देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना के चौथे चरण में लगभग 25 हजार नये बसाहट, नये गांव सड़कों से जोड़े जायेंगे। 62 हजार 500 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए कुल 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जायेगी। पीएम मोदी ने झारखण्ड एवं देशवासियों को पीएम आवास और वन्दे भारत ट्रेन समेत करीब 21 हजार करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के 20 हजार लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। साथ 46 हजार गरीबों का उनके अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश कराया गया।

See also  पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर की बड़े बेटे का किया मर्डर, हत्या आरोपी के बेटे के बयान पर मामला दर्ज

पीएमएवाई-जी के 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को रविवार को डिजिटल माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किए और मकानों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। उन्होंने देशभर में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबियां भी सौंपीं। केंद्र ने पीएमएवाई-जी योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए 1,13,400 मकानों को मंजूरी दी है।

रांची से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की। मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है।

See also  पटना में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ चली गोलियां, दारोगा और उसके बेटे सहित 3 को लगी गोली

छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में रविवार को डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री का टाटानगर से इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था लेकिन कम दृश्यता और खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार टाटानगर स्टेशन पर उपस्थित थे।ये नयी ट्रेन टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा,देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा मार्गों पर चलेंगी। ये रेलगाड़ियां देवघर (झारखंड) में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में काशी विश्वनाथ मंदिर, कालीघाट, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बेलूर मठ जैसे तीर्थ स्थलों तक आवागमन का समय कम करके क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Pm modi flag vande bharat Live: पीएम मोदी ने जमशेदपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुआ कार्यक्रम
Next Article अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का किया एलान, दो दिन बाद आम आदमी पार्टी से कोई नेता बनेगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का किया एलान, दो दिन बाद आम आदमी पार्टी से कोई नेता बनेगा मुख्यमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

2 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

2 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

3 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?