जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार, पुलिस ने यूरिन भरे कंटेनर के साथ किया गिरफ्तार

जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार, पुलिस ने यूरिन भरे कंटेनर के साथ किया गिरफ्तार

डेस्क: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक शर्मशार करने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक जूस का दुकानदार अपने ग्राहकों को अपना पेशाब मिलाकर पिलाता था। ग्राहकों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार और उसके 15 साल के बेटे को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

विधायक अमित यादव, जयप्रकाश वर्मा और पूर्व DSP नवनीत हेंब्रम आज BJP में होंगे शामिल
इस मामले में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक जूस दुकानदार आमिर खान को गिरफ्तार किया गया है और उसके 15 साल के बेटे को हिरासत में लिया गया है। इन पर कथित तौर पर जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का आरोप है। लोगों की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है, उसपर आरोप है कि वो अपने जूस के दुकान में ग्राहकों को फल के जूस के साथ मनुष्य का पेशाब मिलाकर पिलाता था।


पुलिस ने उसके जूस स्टॉल की तलाशी ली तो वहां उसे पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का केन मिला जिसे साक्ष्य के रूप में रखा गया है। पुलिस ने दुकानदार आमिर से पेशाब से भरे कंटेनर मिलने को लेकर सवाल किया तो उसका वो सही से जवाब नहीं दे सका। पुलिस को उसके ग्राहकों द्वारा पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पूर्व ग्राहकों ने जूस दुकानदार की पिटाई भी की। पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

See also  तुम्हारी बेटी के पेट में शैतान है; कपड़े उतारकर मौलवी करने लगा गंदा काम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now