विधायक अमित यादव, जयप्रकाश वर्मा और पूर्व DSP नवनीत हेंब्रम आज BJP में होंगे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2024

विधायक अमित यादव, जयप्रकाश वर्मा और पूर्व DSP नवनीत हेंब्रम आज BJP में होंगे शामिल

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को होने वाले जमशेदपुर में कार्यक्रम से पहले 14 सितंबर को बीजेपी में मिलन समारोह होने वाला है। इसमें बरकट्ठा से विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

PM Modi झारखंड से करेंगे 2 करोड़ पीएम आवास योजना को रिलॉन्च, जमशेदपुर में 20 हज़ार लाभार्थियों को मिलेगा स्वीकृति पत्र
बरकट्ठा से विधायक अमित यादव पहले बीजेपी में ही थे लेकिन 2019 में टिकट कटने के बाद उन्होने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वो 2009 में बीजेपी के टिकट पर बरकट्ठा से विधायक चुने गए थे। गांडेय से पूर्व बीजेपी विधायक जयप्रकाश वर्मा भी घर वापसी कर रहे है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जयप्रकाश ने बीजेपी को छोड़कर जेएमएम की सदस्यता ले ली थी लेकिन 6 माह के अंदर ही उनका जेएमएम से मोहभंग हो गया और वो एक बार फिर से बीजेपी की सदस्यता लेने जा रहे है। जयप्रकाश 2014 में बीजेपी के टिकट से गांडेय से विधायक चुने गए थे लेकिन 2019 का चुनाव वो हार गए थे। वहीं नवनीत डीएसपी रहे है उन्होने कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उन्हे बीजेपी महेशपुर से अपना उम्मीदवार बना सकती है, इसलिए चुनाव से ठीक पहले वो बीजेपी की सदस्यता ले रहे है। नवनीत दो बार पाकुड़ में तैनात रह चुके है।

See also  भारी बारिश और जिउतिया पर्व के बीच कल्पना को सुनने के लिए पहुंची हजारों महिलाएं, पीआईएल गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने का कल्पना का संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now