नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने आरती केरकट्टा के परिजनों से मुलाकात कर दी आर्थिक मदद, उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान हो गई थी मौत

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने आरती केरकट्टा के परिजनों से मुलाकात कर दी आर्थिक मदद, उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान हो गई थी मौत

रांची: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा की दौड़ के दौरान बीमार पड़ने के बाद जान गवांने वाली आरती केरकट्टा के परिजनों से गुरूवार को मुलाकात की। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, गंगोत्री कुजूर, जिलाध्यक्ष विनय महतो भी मौजूद थे।

मंत्री इरफान अंसारी को हाईकोर्ट से झटकाः दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में आरोप बरकरार
चान्हो प्रखंड के टॉगड़ गांव में परिजनों से मुलाकात कर अमर बाउरी ने उन्हे आर्थिक मदद भी की गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि आरती की मौत उत्पाद सिपाही की दौड़ के बाद हो गई। आरती ने 31 अगस्त 2024 को साहेबगंज में आयोजित उत्पाद सिपाही दौड़ में भाग लिया था। उन्होंने दौड़ तो पूरा कर लिया लेकिन वहीं उनकी तबियत खराब हो गयी। उत्पाद विभाग ने तत्काल उनका प्राथमिक इलाज करवा कर उनके परिवार के साथ रांची भेज दिया। रांची आने के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।परिजनों ने बताया कि आरती का इलाज अपने पैसे से ही करवाया गया था। सरकार के तरफ से कोई मदद नही किया गया और आज तक सरकार के तरफ से कोई जन प्रतिनिधि या अधिकारी ने सुध नही ली है।
बता दें कि आरती की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी।

 

चंदा वसूली के कारण लातेहार में हादसाः बस और हाइवा के टक्कर में 10 से ज्यादा यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के गलत निर्णय के कारण राज्य के कई युवक युवतियों की मौत हो रही है। राज्य के युवा सरकारी नौकरी की चाहत में उमस भरी भादो की गर्मी में भी दौड़ने को मजबूर है। लेकिन राज्य सरकार और विभाग दौड़ के दौरान न तो छात्रों का मेडिकल करवाया और न ही उनके खाने पीने का प्रबंध किया। ज्यादातर छात्र दौड़ के लिए देर रात ही सेंटर पहुँचते है और अपनी बारी का इंतजार करते है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार संवेदनहीन हो गयी है। भाजपा ने राज्य सरकार से सभी पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि यदि वर्तमान सरकार इस मांग को पूरा नही करती है तो इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो अपनी इस मांग को सरकार गठन के तीन महीने के अंदर पूरा करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now