लातेहार में मिला केन बम! पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता के साथ पहुंची, डॉग स्क्वॉड के साथ हो रही है जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

लातेहार में मिला केन बम! पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता के साथ पहुंची, डॉग स्क्वॉड के साथ हो रही है जांच

लोतहार: महुआडांड थाना क्षेत्र रेंगाई गांव में केन बम मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ गांव में पहुंच गई है। हालांकि ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये बम है या कुछ और है।

 

चंदा वसूली के कारण लातेहार में हादसाः बस और हाइवा के टक्कर में 10 से ज्यादा यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
पुलिस को सूचना मिली की रेंगाई गांव के जजीत खलखो के घर के पास एक केन बम पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ मामले की छानबीन कर रही है। केन बम की सूचना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि ये बम आखिर किसने और क्यों रखी है। वही दूसरी ओर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

See also  Pahalgam Terror Attack: 24 घंटे पहले कर्नाटक के मंजूनाथ बना रहे थे रील...आतंकियों ने पत्नी और बेटे के सामने...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now