व्हिस्की और मीट की आदत से मोटी हो गई बिल्ली, रिहैबिलिटेशन सेंटर में चल रहा इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

fatty_cat

डेस्कः रूस में 17 किलो वजनी बिल्ली को उसकी डाइट और मोटापे के कारण उसके मालिक ने बेसहारा छोड़ दिया। बिल्ली की हालत ये हो गई थी कि वह ढंग से चल-फिर भी नहीं पा रही थी। मालिकों के छोड़ने के बाद बिल्ली दुखी है और वजन कम करने के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा दी जा रही स्पेशल डाइट को फॉलो कर रही है।

बिल्ली की स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अधिकारियों का कहना है कि यह अत्यंत दुर्लभ मामला है। क्रोशिक नाम की इस भारी-भरकम बिल्ली मीट, व्हिस्की, ब्रेड और सूप खाने की शौकीन थी लेकिन, अब उसे फिट करने की मुहिम शुरू हो गई है।

बीच सड़क पर लड़ गए नेवला और सांप, थम गए लोग, VIDEO

क्रोशिक नाम की रूसी बिल्ली को उसके मोटापे के कारण मालिकों ने रूस के पर्म शहर स्थित पशु अस्पताल में छोड़ दिया था लेकिन, अस्पताल उसका इलाज करने में असमर्थ था इसलिए अब रिहैबिलिटेशन सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। मैट्रोस्किन शेल्टर नाम के इस सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य बिल्ली के 4 से 5 किलो वजन की तुलना में क्रोशिक का वजन 17 किलोग्राम है।

See also  गुमला के भरनो में हुई गोली कांड का खुलासा, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

बिल्ली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि मालिकों के छोड़ दिए जाने के बाद बिल्ली काफी दुखी रहती है लेकिन, वह पतला होने के लिए डाइट फॉलो कर रही है। फिलहाल उसे सुबह का नाश्ता देना बंद कर दिया है। पहले ब्रेड क्रैकर्स, सूप, व्हिस्की और मांस खाने वाली क्रोशिक ने अब हल्का भोजन लेना शुरू कर दिया है।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हो गया खुलासा

विशालकाय आकार की क्रोशिक अब विशेष आहार पर है। मैट्रोस्किन शेल्टर का कहना है कि यह एक “अत्यंत दुर्लभ मामला” है। क्रोशिक के मालिक को बिल्ली से इतना प्यार था कि उन्होंने उसे इतना अधिक खिला दिया कि बिल्ली हिलने-डुलने में असमर्थ हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि, “यह सही है, वह दुनिया की सबसे मोटी बिल्लियों में से एक हो सकती है। इसलिए उसे पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। उसे डाइट के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है ताकि वह सामान्य बिल्लियों की तरह चल-फिर सके। स्वस्थ होने के लिए बिल्ली का हर सप्ताह 70-150 ग्राम वजन कम करने का टारगेट रखा गया है।

See also  पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना

JMM विधायक जिग्गा सुसारन होरो पर हमला, कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय फेंका पत्थर, बाल बाल बचे, जेएमएम नेता घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now