वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर पत्थरबाजी, गया के टनकुप्पा में शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके, जमशेदपुर से खुली थी ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2024

वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर पत्थरबाजी, गया के टनकुप्पा में शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके, जमशेदपुर से खुली थी ट्रेन

पटना: जमशेदपुर से गोमो सुभाष चंद्र बोस स्टेशन होते हुए गया की ओर जा रही वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की है। इस घटना में ट्रेन के इंजन से सटे दूसरे कोच की सीट नंबर-4 की खिड़की का शीशा टूट गया है। घटना के दौरान ट्रेन में कोई यात्री नहीं था. इस ट्रेन को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन जमशेदपुर टाटा से चलकर गोमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन होते हुए गया की तरफ आ रही थी।इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या-455 के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसमें इंजन से सटे दूसरे कोच की सीट नंबर-4 की खिड़की का शीशा टूट गया।घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के कोडरमा आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत पहाड़पुर आउटपोस्ट से दल बल के साथ पदाधिकारी और जवानों को जांच के लिए भेजा गया। इस मामले में आरपीएफ ने FIR दर्ज की है।

See also  बिहार चुनावः NDA में कुछ भी ठीक नहीं- उपेंद्र कुशवाहा बोले, नॉमिनेशन का RLM बहिष्कार करेगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now