OLA कैंसिल करने नाराज ड्राइवर ने लड़की को मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2024

Ola News

Viral Video: OLA की सेवा को लेकर कई वीडियो समाने आते रहते हैं। लेकिन इस बार समाने आए वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे, इस वीडियो में ओला का ड्राइवर इतना गुस्सा हो जाता है कि वह एक लड़क को थप्पड़ मार देता है। दरअसल, ओला की राइड कैंसिल करने पर एक ऑटो ड्राइवर को इतना गुस्सा आता है कि उसने महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, खबर है कि पुलिस ने आरोपी ऑटो वाले को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, कार्रवाई जारी है। इंटरनेट यूजर्स भी ड्राइवर के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार, ‘महिलाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर दिन दहाड़े यह व्यक्ति सिर्फ राइड कैंसिल करने पर दो महिलाओं को मार सकता है, तो सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है कि एकांत इलाकों में यह कितना खतरनाक हो सकता है। बेंगलुरु पुलिस यह जरूरी है कि इस ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो। उसकी हरकत सिर्फ खतरा पैदा नहीं करती, बल्कि शहर की छवि को भी धूमिल करती हैं…।’

See also  सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कारें और टेम्पो टकराए, 5 की मौत, 3 घायल

‘बाप देता है क्या गैस’

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ऑटो ड्राइवर किसी अन्य ऑटो में बैठी महिला पर नाराज हो रहा है। इस दौरान एक अन्य ड्राइवर भी अपनी सीट पर बैठा है। वह लड़की पर चिल्ला रहा है, ‘गलती कैसे होता है? बोलो। तेरा बाप देता है क्या गैस।’ इस दौरान युवती लगातार सवाल कर रही है कि आप क्यों चिल्ला रहे हो, आप कभी कैंसिल नहीं करते क्या हमारा राइड।

मामला पुलिस के पास जाने तक पहुंच गया। युवती ने कहा कि पुलिस के पास चलो। इसपर ऑटो ड्राइवर ने भी पुलिस के पास जाने की बात कही। खबर है कि पुलिस ड्राइवर को मगदी रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई शुरू हो गई है। लेकिन इस हादसे ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छेड़ दी है।

See also  वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल, फिर घर बुलाकर रेप करता था लेक्चरर, बेंगलुरु में नया कांड

झारखंडी बहनों के संयम की परीक्षा लेना बंद करें भाजपा, गुमला में मईंया योजना को लेकर हुए PIL को लेकर विपक्ष पर बरसे हेमंत सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now