ACB ने मुखिया और उसके पति को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अबुआ आवास के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2024

ACB ने मुखिया और उसके पति को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अबुआ आवास के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत

हजारीबागः एसीबी की टीम ने हजारीबाग के बड़कागांव की मुखिया और उसके पति को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों की एसीबी की टीम हजारीबाग स्थित एसीबी मुख्यालय लेकर आ गई है।

अजगर है! खेलने की चीज नहीं… इस तरह गले का ‘हार’ बन गया मौत का फंदा
बड़कागांव की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साहू ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों से किस्त पर पैसा दिलवाने के नाम पर रिश्वत की डिमांड की थी। इसके बाद एसीबी को शिकायत की गई और सत्यापन के बाद छापेमारी करते हुए एसीबी की टीम ने 25 हजार रूपया रिश्वत लेते मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम मुख्यालय में दोनों से पूछताछ कर रही है।

See also  मोतिहारी में व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now