- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई से रांची बुलाया, न्यूड फोटो दिखाकर वसूल लिये 50 लाख रूपये

हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई से रांची बुलाया, न्यूड फोटो दिखाकर वसूल लिये 50 लाख रूपये

रांची: मुंबई के कारोबारी मेहुल साह झारखंड की रहने वाली अपनी कंपनी के कर्मचारी श्वेता पति के हाथों हनी ट्रैप के शिकार हो गए। महिला कर्मचारी ने वीडियो कॉल के जरिये अपनी न्यूड तस्वीर मेहुल साह को दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब कारोबारी पूरी तरह से जाल में फंस गया तो उसे रांची मिलने के लिए बुला लिया।

फिल्म देखकर लौट रही लड़कियों से छेड़छाड़, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल; VIDEO
महिला कर्मचारी ने अपने पति सहित दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रांची आने पर मेहुल को अगवा कर लिया। उसके बाद उसे रांची से जमशेदपुर के गोइलकेरा ले जाया गया। वहां उसकी अश्लील तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर और जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती के रूप में 50 लाख रूपये मांगी। मेहुल ने डर से 50 लाख रूपये हवाला के जरिये मुंबई से मंगाया और अपहरणकर्ताओं को दे दिया। पैसा लेने के बाद उन लोगों ने कारोबारी को छोड़ दिया, कारोबारी मुंबई जाने लगा तो उसने इसकी जानकारी एयरपोर्ट थाना को दी।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तीन जिलों के एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद रांची, जमशेदपुर और चाईबासा की पुलिस ने एक साथ मिलकर छापेमारी की और गोइलकेरा से युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया और फिरौती की रकम भी बरामद कर ली। अपहरण में इस्तेमाल हुई गाड़ी को भी पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया।

See also  कल्पना सोरेन की तस्वीरों का AI में इस्तेमाल, फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए तस्वीरों से की जा रही छेड़छाड़?

जामताड़ा SP का पोस्टिंग के 24 घंटे के अंदर हुआ तबादला, निधि द्विवेदी का मंगलवार को किया गया था तबादला
मेहुल शाह मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक कंपनी चलाते है, जिसमें श्वेता पति नाम की महिला काम किया करती थी। तीन महीने पहले श्वेता ने कंपनी छोड़ दी लेकिन फोन के जरिये मेहुल के संपर्क में बनी हुई थी। मेहुल से अक्सर उसकी वीडियो चैट हुआ करती थी। उसी का फायदा उठाकर श्वेता ने मेहुल को हनी ट्रैप में अपने पति जो राजस्थान का रहने वाला है के जरिये फंसाया। श्वेता ने प्रेम विवाह किया था और वो अपने पति के साथ जमशेदपुर के कदमा में रहती थी। 26 अगस्त को श्वेता ने मेहुल को मुंबई से रांची बुलाया था और उसे अगवा कर लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now