बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ाई गई, IB रिपोर्ट के बाद मिली Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 29, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, दिलीप जायसवाल ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय अब उनको वीआईपी सुरक्षा देगी। केंद्र सरकार ने दिलीप जायसवाल को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान करेंगे। दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला आईबी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

बेगूसराय में NIA की कार्रवाई: नक्सली गतिविधियों को लेकर पांच लोगों को लिया हिरासत में
बिहार विधानपरिषद के सदस्य और मेडिकल कॉलेज के संचालक दिलीप जायसवाल को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 16 महीने तक सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष रहे लेकिन एक व्यक्ति एक पद के आधार पर सम्राट चौधरी को पद से हटाकर दिलीप जायसवाल को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले है, सीमांचल इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे पूर्णिया, किशनगंज, अररिया क्षेत्र से तीन बार विधानपरिषद जा चुके है। दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके है।

See also  Nitish Kumar के मंत्री ने रूपौली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा-अपराधियों को मारी जाएगी गोली, रूपौली में अवैध हथियार चमकाने वाले की खैर नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now