प्लेन को समझ लिया टेंपो, दरवाजे पर खड़े होकर खाई खैनी, लोगों ने किया सवाल, थूकेगा कहां?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2024

private jet per khaini

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्लेन के दरवाजे पर खड़ा होकर एक व्यक्ति तंबाकू का सेवन कर रहा था। इस वीडियो को इंटरनेट पर यूजर्स ने खूब मजे लेकर देखा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स पहले पहने हाथ पर तंबाकू को रखता है फिर उसके बाद वह उसे साफ करता है। दोनों हाथों के बीच में वह उसे ठोकता है फिर बड़े टुकड़ों को वह हाथ से निकाल कर अलग कर देता है। और फिर दूसरे हाथ पर लेकर थोड़ा सा गेट से बाहर निकल कर वह दूसरे हाथ को झड़ा देता है।

वीडियो में व्यक्ति के पास खडे़ कर्मचारी भी उसके इस व्यवहार से परेशान दिखे, वह उनसे कुछ कहना चाहते थे लेकिन व्यक्ति तुरंत ही बना हुआ तंबाकू खाकर अंदर चला जाता है। सोशल मीडिया पर लोगों को उसका यह अंदाज बहुत ही आकर्षक लगा, लोगों के लिए यह एक मनोरंजन का साधन बन गया लेकिन इसके साथ ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस भी छेड़ दी है।

See also  Iran ने UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन पर दागी मिसाइलें,जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर कर दिया ताबड़तोड़ अटैक,होर्मुज बंद

केंद्र ने नई पेंशन योजना को दी मंजूरी, क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, NPS से UPS कितना अलग; जानें इसके फायदे

वीडियो को 23 अगस्त को एक्स पर इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था कि एक अच्छे रखरखाव वाले निजी जेट को एक ऑटो में बदल दिया गया है। वीडियो को एक्स पर कई लोगों ने दोबारा रिपोस्ट किया है। वीडियो को करीब 4000 लोगों ने लाइक किया है, जबकि कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी बात भी रखी है।

कई लोगों ने इस पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया तो कई ने लोगों ने कहा कि उन्हें फ्लाइट के अंदर जाने की इजाजत कैसे दे दी गई। एक और यूजर ने कहा कि वह एक लीजेंड है प्लेन के दरवाजे पर खडे होकर भी वह अपना नशा नहीं भूले, तो वहीं एक और यूजर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है कि वह यूपी से आए हैं।

See also  लेडी टीचर और गुरुजी के बीच जमकर चलीं सैंडल-चप्पलें, सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल

कुछ लोगों ने एक बहुत ही अहम सवाल उठाते हुए पूछा कि शख्स सिक्यूरिटी पार कर पाउच अंदर तक कैसे ला पाया? इसके अलावा एक और अहम सवाल यह था, “आखिर शख्स तम्बाकू थूकेगा कहां? इस पर एक ने जवाब दिया। ”बार बार टॉयलेट जाना संभव नहीं, इसलिए पैकेट में ही थूकते होंगे।” वहीं कई लोगों ने यह कमेंट किया कि कुछ लोग कभी नहीं सुधरेंगे।

एक यूजर ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटना शेयर करते हए कहा कि इस महीने की शुरुआत में,वह एक फ्लाइट में बैठकर गोवा जा रही थी तभी उसके बगल में बैठा एक शख्स फ्लाइट में ही रजनीगंधा खा रहा था। उसकी गंध और उनके व्यवहार से मुझे नफरत हो गई। तो वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि चाहे वह विमान हो या ऑटो, लोगों को अपने तरीके से अपना जीवन जीने का अधिकार है।

केंद्र ने नई पेंशन योजना को दी मंजूरी, क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, NPS से UPS कितना अलग; जानें इसके फायदे

See also  Extreme Bar Murder Case : कोर्ट ने बार संचालक समेत चार को दी जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now