पटना में बंद समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, पुलिस ने गलती से SDM पर चलाई लाठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2024

पटना में बंद समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, पुलिस ने गलती से SDM पर चलाई लाठी

पटना/ रांचीः विभिन्न संगठनों के भारत बंद का पटना से लेकर पलामू तक और रांची से लेकर गिरिडीह तक असर दिख रहा है। पटना में बंद समर्थकों पर पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड तोड़कर जैसे ही आगे बढ़े पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।इस लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने गलती से एसडीएम पर लाठी चला दी।

 

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा के भीतर कोटा को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया है ।दलित और आदिवासी संगठनों ने अदालत से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

वही पलामू में के छ:चौक पर , जेएमएम, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, अन्य संगठनों ने,बंद का किया समर्थन बता दें कि यह बंदी एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ किया गया है। इधर बंदी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी है।
रांची के हरमू चौक में चक्का जाम और प्रदर्शन किया जा रहा है।ओबीसी मोर्चा के लोग सड़क पर उतरे, हरमू चौक के परिचालन में रोक है,सड़कों के बीचों-बीच टायर जलाए गए है, साथ ही बैरिकेटिंग को सड़क के बीचों बीचों खड़े कर गाड़ियों को रोक दिया गया है,और समर्थक जमकर नारेबाजी कर बाजी कर रही है।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में और एससी/एसटी आरक्षण को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद की घोषणा करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है उसके दो भाग हैं। एक विषय क्रीमी लेयर का है और दूसरा अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण का... जब SC-ST के सांसदों को ऐसा लगा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है तो उसके लिए उन्होंने 9 अगस्त को प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में फैसला करके कहा कि क्रीमी लेयर इस फैसले में लागू नहीं है और न ही इस फैसले का भाग है... दूसरा हिस्सा दिशा का है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य चाहें तो वे उप-वर्गीकरण कर सकते हैं... विपक्ष के लोग अनावश्यक रूप से इस विषय पर भ्रम फैला रहे हैं...SC-ST और OBC के हितों की प्रधानमंत्री मोदी लगातार रक्षा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।"

See also  बिहार में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दूसरा शख्स फायरिंग से हुआ घायल, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now