छुआ तो हाथ काट दूंगी; राइड के बाद महिला ने नहीं दिए कैब ड्राइवर को पैसे, VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2024

woman_cab_viral_video

कैब ड्राइवरों और यात्रियों के बीच होने वाले विवादों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अक्सर ड्राइवरों पर अधिक पैसे वसूलने, गलत रूट से जाने और यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं। खासकर, महिलाएं इस तरह की घटनाओं का शिकार होती रही हैं और वे अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर व्यक्त करती हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कैब ड्राइवर ने अपने साथ हुए अन्याय की कहानी सोशल मीडिया पर साझा की है, जो अब वायरल हो चुकी है।

कथित तौर पर एक महिला यात्री ने कैब का उपयोग किया और अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद ड्राइवर को किराया देने से इनकार कर दिया। ड्राइवर ने कई बार आग्रह किया लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी और वहां से बिना कोई भुगतान किए चली गई। ड्राइवर ने बताया कि महिला ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने उसे छुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस घटना से नाराज ड्राइवर ने महिला की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

See also  माला बेचने वाली मोनालिसा बनीं मॉडल, दिखाए तेवर, ग्लैमरस लुक देख बोले लोग- दीपिका भी फेल

बेचैनी होने पर चलकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर के सामने रुकीं धड़कनें, पलक झपकते मौत- VIDEO

वीडियो में ड्राइवर को महिला के इस बर्ताव पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। ड्राइवर ने कहा, “कैब बुक करके गंतव्य पर पहुंचने के बाद बिना किराया दिए जाना अनुचित है। भविष्य में ऐसे लोग सड़कों पर भीख मांगते नजर आएंगे।” महिला ने इसका जवाब देते हुए ड्राइवर को धमकी दी, “अगर मुझे छुआ, तो तुम्हारे हाथ काट दूंगी।”

ड्राइवर ने इस घटना पर अपना दुख भी व्यक्त किया और कहा, “आजकल कई लोग कैब की सेवा का उपयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ड्राइवरों को धोखा देने की कोशिश करते हैं। अगर ड्राइवर कुछ कहे तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।”

हालांकि, लाइव दैनिक इस वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ड्राइवर के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने ड्राइवरों की परेशानियों पर चिंता जताई और कहा कि कुछ यात्रियों के गलत व्यवहार के कारण ड्राइवरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पुलिस से भी आग्रह किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं फिर से न हो।

See also  मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत तीन सबूत के अभाव में कोर्ट से बरी

Champai Soren ने BJP जाने की खबरों के बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर कही बड़ी बात, JMM से दूर जाने की बताई वजह

यहां देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now