होमगार्ड जवानों ने दैनिक पारिश्रमिक बढ़ाने पर हेमंत सोरेन का जताया आभार, CM ने मिलिट्री ऑपरेशन में शहीद होने वालों के आश्रितों को नौकरी देने की दी मंजूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2024

होमगार्ड जवानों ने दैनिक पारिश्रमिक बढ़ाने जाने को लेकर हेमंत सोरेन का जताया आभार, CM ने मिलिट्री ऑपरेशन में शहीद होने वालों के आश्रितों को नौकरी देने की दी मंजूरी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को होमगार्ड जवानों ने मुलाकात की। राज्य के अलग अलग हिस्सों से आए गृह रक्षकों ने पुलिस कर्मियों के बराबर दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार।

विधानसभा चुनाव की घोषणा, हरियाण और जम्मू-कश्मीर में होगा चुनाव, झारखंड और महाराष्ट्र का अभी ऐलान नहीं

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड जवानों से मुलाकात को लेकर कहा कि गृह रक्षकों की खुशी देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्हें पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक देने का निर्णय लेकर एक और वादा पूर्ण हुआ। आज उनके द्वारा दी गई बधाई और जताए गए आभार से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। हम सभी मिलकर झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक/ अग्निवीर पत्नी/आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

See also  सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई ने शुरू की राजनीतिक पारी, तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को दिलाई RJD की सदस्यता

अग्नि वीरों को भी प्रावधान का मिलेगा लाभ

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक के पत्नी/आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने का प्रावधान है। वहीं, भारतीय सेना (थल, वायु एवं जल सेना) में वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में 4 वर्षों के लिए नियुक्ति प्रारंभ की गई है ।अग्निवीरों को नियमित सैनिकों के अनुरूप ही देश की रक्षा/ सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। अतः अग्निवीरों पर भी नियमित सैनिकों की भांति देश की रक्षा/ सुरक्षा हेतु समान रूप से जीवन का खतरा बना रहता है। अतः अग्निवीरों के लिए भी यह योजना लागू करने की योजना तैयार की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now