- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शादी-शुदा दो महिलाओं को एक दूसरे से हुआ प्यार, दो बच्चों की मां भागने की तैयारी कर रही थी तभी पहुंच गई पुलिस

शादी-शुदा दो महिलाओं को एक दूसरे से हुआ प्यार, दो बच्चों की मां भागने की तैयारी कर रही थी तभी पहुंच गई पुलिस

पटना: बिहार के जमुई में दो महिलाओं के प्रेम प्रसंग या यू कहे समलैंगिक प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। शादी शुदा दो महिलाएं एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुकी थी और घर से भागने की तैयारी कर रही थी तभी पुलिस को इस बात की भनक लगी और दोनों को पकड़ लिया। एक युवती जमुई की रहने वाली है जबकि दूसरी युवती छपरा जिला की रहने वाली है। इसमें से एक युवती के दो बच्चे भी है। एक महिला की शादी पटना के युवक से हुई जबकि दूसरी महिला की शादी लखीसरास में हुई जिसके दो बच्चे है।

झारखंड के अफसरों पर भड़के गडकरी, कहा- एक तो नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं, और जो चल रहा है उसे पूरा नहीं करते
मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक प्रेम की शुरूआत तब हुई जब जमुई की रहने वाली महिला ने सात साल पहले एक युवती को फोन लगाया था लेकिन रॉंग नंबर डाइल हो जाने की वजह से छपरा की इस महिला को फोन लग गया। इसके साथ दोनों के बीच दोस्ती की शुरूआत हो गई और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। ये जानते हुए भी कि दोनों शादी शुदा है एक दूसरे के प्यार में डूब गए और साथ जीने मरने की कसमें खा ली। इस बात की भी जानकारी मिली है कि दोनों महिलाओं ने एक साल पहले आपस में शादी कर ली है और अब दोनों घर से भागने की तैयारी में थे। महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने कहा कि इस मामले में किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है और दोनों को परिवार वालों के पास समझा बुझाकर भेज दिया गया है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, बीजेपी के रणविजय सिंह ने दी चुनौती

GUzSKDAaYAAMLJl

इसी तरह का एक और मामला गोपालगंज में आया है जहां मामी और भांजी ने एक दूसरे से शादी कर ली। बिहार के गोपालगंज में मामी शोभा कुमारी व भांजी सुमन का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने व मरने की कसमें खा लीं।सोमवार को कुचायकोट थाने के सासामूसा स्थित दुर्गा मंदिर में एक दूसरे के संग 7 फेरे ले लिए।सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now