बीजेपी के पोस्टर में अपनी तस्वीर देख बिफरे कुणाल सारंगी, तंज करते हुए कहा पार्टी की सच्चाई इस तरह ना ढंकी जाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2024

Kunal Sarangi

रांचीः पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने बीजेपी के पोस्टर में अपनी तस्वीर अभी तक रहने पर ऐतराज किया है । सोशल मीडिया एक्स पर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बीजेपी की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि एक पोस्टर भी नहीं छपवा सकती है । 

दरअसल बीजेपी के पोस्टर में  कई नेताओं के साथ कुणाल सारंग की भी तस्वीर है जिसे इस तरह से ढंकने की कोशिश हुई की कुणाल सारंगी नजर आ रहे हैं । इस बात पर उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि

आदरणीय @yourBabulal जी, क्या मेरा इस्तीफा अब तक स्वीकार नही हुआ? @BJP4Jharkhand की आर्थिक स्थिति इतनी तो खराब नही कि एक नया डिस्प्ले बोर्ड न खरीदा जा पाए? मैं इसे #Hindenberg की रिपोर्ट का असर भी नही मान सकता। कारण जो भी हो मेरा विनम्र अनुरोध कि जैसे कोशिश @MahanagarBjp कार्यालय में लगी मेरी तस्वीर को ढंकने की हुई है वैसी कोशिश मेरे द्वारा उजागर की गई धरातल पर पार्टी से जुडी सच्चाई को ढंकने के लिए न की जाए।😇

 

See also  बोकारो के गांवों में घूम रहा हैं 30 हाथियों का झूंड, गर्भवती हथिनी भी शामिल, वन विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद कुणाल सारंगी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था । इस्तीफे की वजह उन्होंने पार्टी उनकी बातों को अनुसुनी करने का आरोप लगाया था ।

BJP के कार्यक्रम में चिकन चावल परोसे जाने पर उठे सवालः देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन ! पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ली चुटकी

बीजेपी को झारखंड में बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now