- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Natwar-singh

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुड़गांव के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करेंगे। 2004-05 में के नटवर सिंह यूपीए की सरकार में विदेश मंत्री थे।

इसके अलावा वह पाकिस्तान के राजदूत भी रहे और 1966 से 1971 तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े थे। उन्होंने केंद्रीय स्टील, खनन और कोयला मंत्री के तौर पर भी सेवा दी। इसके अलावा राजीव गांधी सरकार में 1985-86 के दौरान कृषि मंत्री रहे।

धनबाद के बड़े रेस्टोरेंट न्यू बॉम्बे स्वीट्स के खाने में निकला कीड़ा, FSO की छापेमारी में कई खाने के सामान एक्सपायर डेट के मिले

के नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से भी शिक्षा ली। भारतीय विदेश सेवा में उन्होंने सेवा दी और लंबे समय तक भारत के राजनयिक रहे। पाकिस्तान में भी वह भारत के राजदूत रहे। 1984 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर भरतपुर से सांसद बने। 2005 में ऑयल फॉर फूड घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

See also  शादी के 3 मिनट बाद ही दूल्हे ने बोली गंदी बात, भड़की दुल्हन ने ले लिया तलाक

उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा गया था। ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ’ उनकी आत्मकथा है जो कि काफी लोकप्रिय है। इस किताब में उन्होंने बताया कि कैसे सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनने वाली थीं लेकिन अंत समय में उन्होंने पद को स्वीकार नहीं किया।

झारखंड में दुकान के अंदर लड़की से रेप, पूर्व सैनिक ने की हैवानियत की हदें पार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now