Indian Hockey Team का पेरिस में कमाल, लगातार दो ओलंपिक में मेडल, स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2024

Indian Hockey Team का पेरिस में कमाल, लगातार दो ओलंपिक में मेडल, स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक

डेस्क: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। हॉकी में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल है. इसके अलावा देश ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल भी जीता है। पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है।

GUdvqA0aMAAU3O7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम से बात की और उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

See also  पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट से नहीं मिली जमानत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।”

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “सबसे पहले मैं हॉकी टीम को बधाई देना चाहता हूं। यह हमारे लिए चौथा कांस्य पदक (पेरिस ओलंपिक में) है। हमारे सभी खिलाड़ियों और टीम को बधाई।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now