- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Delhi में झारखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन पर में सकते है बड़े बदलाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2024

Delhi में झारखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन पर हो सकते है बड़े बदलाव

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा के साथ झारखंड में संगठन के विस्तार और बदलाव पर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और कालीचरण मुंडा भी मौजूद थे।

GUZG4mpWQAA9 hx

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म, 37 एजेंडों पर लगी मुहर
केसी वेणुगोपाल ने झारखंड कांग्रेस के 20 बड़े नेताओं के साथ बैठक की। यही नहीं कांग्रेस के संगठन महासचिव ने सभी नेताओं से वन टू वन मुलाकात कर राज्य में संगठन में बदलाव और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के सूत्र बताते है कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव हो सकते है। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में हुई चूक के बाद कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले अपने कमियों को दुरूस्त कर लेना चाहती है और प्रदेश में संगठन को मजबूत करना उसकी पहली प्राथमिकता है।

See also  'बंटोगे तो कटोगे' का जवाब हेमंत सोरेन ने अनेकता में एकता से दिया, विश्वास करने के लिए झारखंडियों का शुक्रिया कहा

झारखंड कांग्रेस की बैठक पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “के.सी. वेणुगोपाल जी ने बैठक की है…सभी से प्रतिक्रिया ली है कि हमें कैसे चुनाव में जाना चाहिए, कौन से मुद्दे प्रमुख होंगे, कैसे हमें गठबंधन में आगे बढ़ना है…सभी चीजों पर चर्चा हुई है। हम समझते हैं कि बहुत अच्छी चर्चा हुई है और उसका परिणाम भी अच्छा आएगा…अभी के समय में सीट बंटवारा कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है क्योंकि हम एक गठबंधन के तहत सरकार चला रहे हैं और गठबंधन में पहले से सारी चीजें तय हैं…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now