उम्रक़ैद काट रहे 39 कैदियों को हेमंत सोरेन ने दिया ‘जीवनदान’, रिहाई का रास्ता साफ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2024

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, 24 फरवरी से होगा विधानसभा का बजट सत्र

राँची:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 31वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 74 कैदियों के रिहाई से संबंधित समीक्षा की गई।

उम्रक़ैद काट रहे 39 क़ैदियो को मिलेगी रिहाई

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा के मद्देनजर में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 74 कैदियों के कारामुक्ति हेतु अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श एवं समीक्षा के उपरान्त 39 कैदियों को रिहा किए जाने के निर्णय पर अपनी स्वीकृति दी। समीक्षा के क्रम में न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर बिंदुवार विचार-विमर्श करने के पश्चात 39 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी।

Hemant soren in jharkhand mantralay

रिहाई के बाद मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश

बैठक में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसा के आलोक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काटकर रिहा हुए कैदियों का फैमिली बैकग्राउंड, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का वेरीफिकेशन अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिहा हुए कैदियों के जीवन यापन हेतु आय सृजन के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिहा हुए कैदियों को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जोड़ें। रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें डेयरी फार्म, मुर्गी फार्म, पशुपालन आदि योजनाओं का लाभ दिलाएं।

See also  स्मार्ट सिटी में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया जायजा, 2018 से शुरु हुआ काम अभी तक नहीं हुआ खत्म

डॉक्टर्स और पाराकर्मी नौकरी से नहीं हो पाएंगें गायब, हेमंत सरकार ने कर दिया है पोर्टल लॉन्च; सख्ती से होगी जाँच

Jharkhand के पारा शिक्षकों से शिक्षा मंत्री की बातचीत रही बेनतीजा, वेतनमान बढ़ाने को सरकार तैयार नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now