सरयू राय ने थाम लिया जेडीयू का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने कर दिया बड़ा खेला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2024

पटना: झारखंड के निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन कर ली है ।सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय विधायक है। 2019 के चुनाव में उन्होने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था। इस बार भी सरयू राय जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते है इसलिए उन्होने जेडीयू की सदस्यता ली है और जेडीयू उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे। सरयू राय को जेडीयू की सदस्यता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई। इस दौरान झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो मौजूद थे। नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी भी मौजूद।

 

See also  रांची केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देखकर लोग दहशत में, दमकल की गाड़ियां मौके पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now