लातेहार में भीषण सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत, 6 घायल

लातेहार में भीषण सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत, 6 घायल

लातेहार: इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई है। कांवरियों से भरा तेज रफ्तार वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया जिसमें पांच कांवरियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 कांवरियां हादसे में घायल बताये जा रहे है। घटना बालूमाथ थानाक्षेत्र टमटम टोला की है। सभी कांवरियां मकईयातांड के बताये जा रहे है।
दरअसल, देवघर में पूजा कर लोग रहे कांवरियों से भरी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में सवारी गाड़ी आ गई। हाई वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने के कारण सवारी गाड़ी पर सवार चार महिलाएं और गाड़ी के चालक की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now