लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड़, दहशत के बाद रांची की रहने वाली छात्रा ने कॉलेज में पढ़ाई छोड़ी

लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड़, दहशत के बाद रांची की रहने वाली छात्रा से कॉलेज में पढ़ाई छोड़ी

रांची: छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी है। रांची के मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा ट्रेन में हुई छेड़खानी की घटना के बाद इतनी दहशत में है कि उसे कॉलेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा को डर है कि कही ट्रेन में युवक उसके साथ छेड़खानी न कर दे। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने रांची के रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एफआईआर में छात्रा ने बताया है कि वह नरकोपी की रहने वाली है। रांची में पढ़ाई के लिए वो रोजाना लोहरदगा-मेमू ट्रेन से रांची आना-जाना करती थी। 22 जुलाई को सुबह वह नरकोपी से अपने कॉलेज गई। पढ़ाई खत्म होने के बाद वह दोपहर 2.55 मिनट की ट्रेन से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में कुछ मनचले युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।

ट्रेन में उसके साथ इन युवकों ने गंदे तरीके से छेड़खानी की। कोई उसके कंधे पर हाथ रखता, कोई कमेंट करते हुए कहता कि वो उसे अपना लेगा, तो कोई उसके साथ अभद्र व्यवहार करता। ट्रेन में अपनी इज्जत बचाते हुए किसी तरह पीड़ित छात्रा घर पहुंची और अपने माता-पिता को ट्रेन में हुई घटना के बारे में बताया। छात्रा ने पुलिस से अनुरोध किया कि ऐसे युवकों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आये ताकि किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसी घटना नहीं हो और उसे अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ने पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now