रांची के आसपास की जमीन और मकान की कीमतों में 5 फीसदी बढ़ोतरी, आज ही करा लें काम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2024

land in ranchi

राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन और मकान एक अगस्त से महंगी हो जाएगी। रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन-मकान की कीमत में एक समान 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नई दर एक अगस्त से लागू हो जाएगी। बढ़ी हुई दर से स्टांप और निबंधन शुल्क में आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी।

सबसे महंगी जमीन बोड़ेया मौजा की, सबसे सस्ती बुढ़मू की

कृषि योग्य सबसे सस्ती जमीन बुढ़मू के कोराबर गांव की है। इसकी बढ़ी हुई दर 1677 रुपए प्रति डिसमिल है। यहां आवासीय जमीन 3354 व व्यवसायिक जमीन 5900 रुपए प्रति डिसमिल है। सबसे महंगी जमीन कांके अंचल के बोड़ेया मौजा की है। कृषि योग्य जमीन 274811, आवासीय जमीन 549622 व व्यवसायिक जमीन 988807 रुपए प्रति डिसमिल है। इसी तरह अन्य अंचल की जमीन की दर में बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार 2022 में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी। उपायुक्त ने मंगलवार को नई दर पर हस्ताक्षर कर दिया है।

See also  बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन, खूंटी में सोमवार को सड़क हादसे में हो थे गंभीर रूप से घायल

Watch Video: नीलम बन गई नागिन , 72 दिनों तक गुफा में बिना अन्न-जल के मिली तो देखने वालों के कांप गए रूह

निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए भीड़

निबंधन कार्यालय में मंगलवार को भीड़ रही। अन्य दिनों की अपेक्षा प्रॉपर्टी की अधिक रजिस्ट्री हुई। वर्तमान दर पर सिर्फ एक दिन 31 जुलाई को जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी। एक अगस्त को नई दर अपलोड किया जाएगा। दो अगस्त से ग्रामीण इलाके की रजिस्ट्री शुरू होगी।

स्टांप और निबंधन शुल्क ज्यादा लगेगा

इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल शहरी क्षेत्र की जमीन और मकान की कीमतों में वृद्धि की गई थी। रजिस्ट्री के दौरान सरकार द्वारा तय मूल्य का 7 प्रतिशत स्टांप और निबंधन शुल्क के रूप में भुगतान करना पड़ता है। इसमें बढ़ोतरी से स्टांप और निबंधन शुल्क ज्यादा लगेगा।

प्रत्येक दो वर्ष पर न्यूनतम मूल्य किया जाता है तय

भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग प्रत्येक दो साल पर जमीन-मकान की खरीद-बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य तय करता है। मकान को तीन और जमीन को चार श्रेणियों में बांटा गया है। मकान को कच्चा, पक्का और डीलक्स संरचना और जमीन को कृषि, औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय कार्य में बांटा गया है।

See also  व्हाट्सएप पर बनाया डेविल्स गिरोह, बालू-ड्रग्स के अवैध कारोबार से लेकर रंगदारी और हथियार की तस्करी में शामिल

सिमडेगा के अमितेंद्र किशोर प्रसाद बनेंगे हाईकोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने की जज नियुक्ति करने की सिफारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now