लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, DVC कंपनी के कोल माइंस के दो हाईवा में लगाई आग, TPC ने ली जिम्मेदारी,कोलियरी में काम बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2024

लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, DVC कंपनी के कोल माइंस के दो हाईवा में लगाई आग, TPC ने ली जिम्मेदारी,कोलियरी में काम बंद

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दामोदर घाटी परियोजना द्वारा संचालित कोल माइंस के दो हाईवा को उग्रवादियों ने शुक्रवार रात आग के हवाले कर दिया। हेरहंज नवादा जंगल के समीप उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।

उग्रवादियों द्वारा की गई आगजनी की कार्रवाई में लातेहार के उमा ट्रांसपोर्ट और धनबाद के श्याम ट्रांसपोर्ट का हाइवा जलकर खाक हो गया। हाइवा चालक के अनुसार करीब 20 की संख्या में आये उग्रवादियों ने जोहर झारखंड, जय झारखंड और लाल सलाम का नारा लगाते हुए धमकी दी कि अगर बिना संगठन को मैनेज किये कोलियरी चली तो अंजाम बुरा होगा। उग्रवादियों का दस्ता पैदल ही आया था और घटना को अंजाम देने के बाद कुंदरी गांव की ओर निकल गया।

latehar naxali attack1

डीवीसी के कोल माइंस में हुई इस घटना की जिम्मेदारी टीपीसी नाम के उग्रवादी संगठन ने ली है। उग्रवादी संगठन के अभय जी ने पर्ची छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है। धमकी भरे पत्र में लिखा है कि अगर बिना मैनेज किये हुए कोलियरी में काम हुआ तो अंजाम बुरा होगा। उग्रवादियों के उत्पात के बाद कंपनी में दहशत का माहौल है और कामकाज बंद कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है और हाइवा के ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है।

See also  बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह के साथ नड्डा और सम्राट चौधरी की बैठक, लालू ने स्पीकर से की बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now