नीतीश कुमार को मोदी सरकार से झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, JDU सांसद के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2024

नीतीश कुमार को मोदी सरकार से झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, JDU सांसद के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

पटना: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार की सरकार को बड़ा झटका दिया है। जेडीयू की पुरानी मांग को खारिज करते हुए संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कांवड़िया पथ पर नेम प्लेट लगाने पर रोक
झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) द्वारा अतीत में कुछ राज्यों को दिया गया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिनके लिए विशेष विचार की आवश्यकता थी।

GTFCBmvWcAATvEh

यह निर्णय ऊपर सूचीबद्ध सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति के एकीकृत विचार के आधार पर लिया गया था। इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) द्वारा विचार किया गया था, जिसने 30 मार्च, 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आईएमजी इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला नहीं बनता है।

See also  गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर नाराज इंजीनियर ने परिवार के 8 लोगों पर चाकू से किया हमला, बुआ की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now