- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

नीतीश कुमार से बाहुबली अनंत सिंह ने की मुलाकात, चुनाव लड़ने को लेकर दे दिया बड़ा बयान

नीतीश कुमार से बाहुबली अनंत सिंह ने की मुलाकात, चुनाव लड़ने को लेकर दे दिया बड़ा बयान

पटना: मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने रविवार को लंबे अरसे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। एके-47 बरामदगी मामले में सबूत के अभाव में बरी होने के बाद अनंत सिंह पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने आये।

Chirag बने LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहली बार हुई Jharkhand में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ,झारखंड के 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हो रही है तैयारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि जिस काम के लिए आये थे मुख्यमंत्री ने बोल दिया है हो जाएगा। मीडिया के सवालों के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वो चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अनंत सिंह चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पत्नी जो वर्तमान में मोकामा से विधायक है वो चुनाव नहीं लड़ेंगी या फिर दोनों में से कोई एक दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकता है। वही मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि अगली बार कौन मुख्यमंत्री बनेगा, अनंत सिंह ने कहा कि जो अभी है वही मुख्यमंत्री रहेंगे, यानि नीतीश कुमार ही 2025 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रहेंगे।

See also  बिहार के रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 दिन घर में किया डिजिटल अरेस्ट, 3 करोड़ ठगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now